कटिहार पूर्णिया भागलपुर को जोड़ने वाली सड़क का विधायक विजय सिंह ने किया उद्घाटन।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कई वर्षों से आम जनों को इस सड़क पर बारिश में चलने में हो रही थी परेशानी।कुर्सेला कटिहार फोटो मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत एसएच-77 कुरसेला से बाघमारा होते हुए प्राइमरी स्कूल कुरसेला तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का विधिवत नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया। बरारी विधायक विजय सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर कार्यारंभ किया।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी, बिमल मंगल, मिलन मंडल, विक्रम मंडल, रोशन भारद्वाज,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को सुविधा होगी। बरसात के दिनों में यह मार्ग कीचड़ और गड्ढों से भर जाता था, जिसके कारण आवागमन में काफी परेशानी होती थी। अब पक्की सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े कार्यों में भी लाभ मिलेगा।इस अवसर पर विधायक विजय सिंह ने कहा कि राज्य की सुशासन सरकार विकास को लेकर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में सड़क, पुल और पुलिया का तेजी से निर्माण कराया जा रहा है। आजादी के बाद जिस गति से विकास कार्य होना चाहिए था, वह अब जाकर संभव हो रहा है। सुशासन की सरकार ने ग्रामीण इलाकों में सड़क का जाल बिछाने का काम किया है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
