November 8, 2026

मनिहारी–साहिबगंज फेरी सेवा शुरू करने की मांग

Read Time:55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नागरिक संघर्ष समिति ने मनिहारी–साहिबगंज फेरी सेवा पुनः शुरू करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह को ज्ञापन सौंपकर कहा कि गंगा में जलस्तर बढ़ने के कारण अगस्त माह से बंद पड़ी फेरी सेवा को शीघ्र चालू किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि फेरी सेवा बंद होने से स्थानीय लोगों, व्यवसायियों और छात्रों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर जयप्रकाश यादव सहित समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Previous post कटाव रोकने के लिए तत्काल खेरिया गांव में बंबोर रोल कार्य शुरू
Next post कटिहार पूर्णिया भागलपुर को जोड़ने वाली सड़क का विधायक विजय सिंह ने किया उद्घाटन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial