November 8, 2026

सात सड़को का विधायक ने किया शिलान्यास

Read Time:3 Minute, 12 Second

बरारी (सुमन सोनी)

प्रखंड में जदयु विधायक विजय सिंह निषाद ने सात सड़को का शिलान्यास फीता काटकर एवं नारियल चढ़ाकर किया. विधायक विजय सिंह निषाद ने बताया कि एनडीए की सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार मे चौमुखी विकास हो रहा है. बरारी विधानसभा क्षेत्र के बरारी, समेली, कुरसेला प्रखंडों के क्षेत्रों में पाँच वर्षों में विकास की गति काफी तेजी से बढ़ी है आजादी के बाद से जहाँ काम नही हुआ था वहाँ विकास की किरण पहुंची है. शुक्रवार को बरारी प्रखंड अन्तर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्र विकास योजना मद से करीब 13 करोड़ की प्राक्कलित राशि से बैसाखा बांध से दरबय टोला बारीनगर सड़क, भण्डारतल काली मंदिर चौक से गड़ैया मुस्लिम टोला सड़क जो शीतल सिंह की जमीन से शुरु, सकरैली पंचायत में मधुबनी चौक से शिशिया एम आर पथ कजरा पोखर टोला सड़क आर डब्लूडी सेमापुर कटरिया चौक भोला मंडल के घर तक काबर तुरी टोला सड़क, बिसनपुर पंचायत के डहरा ढाला बांध से चंदन नगर गुंजरा विनोद चौधरी के घर तक सड़क बकिया सुखाय पंचायत मै पीएमजीएसवाई मियां टोला रोड से निषाद टोला भवानीपुर साधु के घर तक सड़क निर्माण, सिक्क्ट पंचायत में बलुआ एमआर पथ हनुमान मंदिर महादलित टोला से कोला टोला तक सड़क निर्माण एवं समेली कामत हनुमान मंदिर से बोरोपार सिक्क्ट निकट शिव मंदिर तक सड़क पूल पूलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. विकास की बात करते नही बल्कि काम करके दिखाते है. उन्होंने जनता से अपील की 2025 के विधानसभा चुनाव में पुनः नीतीश की एनडीए सरकार लाएं जो शेष काम है उसे भी पूरा किया जायेगा. शिलान्यास मौके पर जिला पार्षद गुणसागर पासवान, प्रियंका देवी, बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, भाजपा नेता राजीव भारती, गब्बर गोस्वामी, जर्नादन साह, अजय झा, असोक यादव, कुन्दन कुमार, विधायक पीए आशिफ, हेमंत चौहान, तारकिशोर भारती, राजेन्द्र मंडल, राजेश चौहान, आशिक सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।

Previous post जनता दरबार, भूमि विवाद सहित 6 मामलों की हुई सुनवाई – सीओ
Next post गंगा में डूबे दो व्यक्तियों को खोजने का काम जारी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial