गंगा में डूबे दो व्यक्तियों को खोजने का काम जारी।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा-कोसी संगम पर विजयदशमी के दिन हुए नाव हादसे के बाद अब भी दो व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। शुक्रवार से ही एसडीआरएफ की संयुक्त टीम गंगा में उतरी और लापता व्यक्तियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।मगर मिल पाना मुश्किल हो रहा है।जानकारी के अनुसार कुरसेला प्रखंड के पत्थर टोला गांव के किसान विजयदशमी के दिन दियारा से लौट के क्रम में इसी दौरान अचानक नाव का पतवार खुल गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। नाव पर सवार पांच लोगों में से तीन को किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन दो व्यक्ति—संत लाल सहनी और फुलेश्वर कुमार—गंगा के तेज बहाव में बह गए। तब से दोनों लापता हैं।वही अंचल पदाधिकारी अनुपम लगातार खोजबीन की घटनास्थल पर मौजूद थी। हालांकि गंगा और कोसी नदी में इस समय तेज बहाव और गहराई होने के कारण खोज अभियान को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम खराब रहने से मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि लापता व्यक्तियों को खोजने के लिए हर संभव प्रयास कि जा रही है ।वहीं परिजन व्याकुल होकर अपनों की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अब तक घंटों खोज अभियान चलने के बाद भी दोनों का कोई अता-पता नहीं चल सका है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
