पांच दिवसीय सेवा शिविर में सेवा दे रहे स्काउट गाइड रोवर रेंजर को मेडल से किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार)
बिहार राज्य भारत स्काउट जिला कटिहार की ओर से शहर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं के सेवा के लिए लगाये गये पांच दिवसीय सेवा शिविर में सेवा दे रहे स्काउट/गाइड/रोवर/ रेंजर को मेडल से सम्मानित किया गया।सेवा शिविर के समापन में उपस्थित संगठन के जिला मुख्य आयुक्त दिनेश दुबे ने बताया कि स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं द्वारा दी गई।सेवा की बहुत प्रशंसा की तथा बच्चों का मनोबल बढ़ाया। शिविर के प्रभारी सह जिला प्रशिक्षण आयुक्त काशी प्रसाद चौहान ने कहा कि इस सेवा शिविर में जो भी संचालन सदस्यों और प्रतिभागियों ने भाग लिया है।सभी ने अपने-अपने दायित्वों को बेहतर तरीके से अपना कार्यभार निभाया है। साथ ही एसोसिएशन ऑफ टॉप अचीवर स्काउटस, कटिहार इकाई द्वारा सेवा दे रहे स्काउट – गाइड/ रोवर-रेंजर को ATAS परिवार के द्वारा दुर्गा स्थान प्रांगण सामुदायिक भवन में सभी बच्चों को स्कार्फ देकर सम्मानित तथा बच्चों के मनोबल को बढ़ाया। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन ऑफ टॉप एचीवर स्काउटस मेंबर और जिला स्काउट गाइड संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद थे ।इस कार्यक्रम के जिला कॉर्डिनेटर राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि ATAS जो राष्ट्रपति पुरस्कार स्काउट /गाइड/रोवर-रेंजर प्राप्त सदस्यों की संस्था है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश दुबे जिला मुख्य आयुक्त,डॉ. आशीष रंजन जिला आयुक्त स्काउट,अर्चना राय जिला आयुक्त गाइड, नूतन कुमारी जिला आयुक्त बुलबुल , मनोज कुमार भगत जिला कोषाध्यक्ष और जिला प्रशिक्षण आयुक्त सह मेला शिविर प्रधान काशी प्रसाद चौहान, प्रियंका कुमारी, अपने सभी संचालन सदस्यों के साथ उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का मंच संचालन राम बाबू और अनूप कुमार उपाध्याय के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनने में ATAS मेंबर संजीव कुमार साह,अवधेश कुमार यादव,अजीत वर्मा,आनंद सिंह,अरविंद साह,पवन कुमार साह,राहुल वर्णवाल,रोहित कुमार,प्रिया कुमारी,सूरज कुमार,निक्की कुमारी,कंचन कुमारी,राहुल वर्णवाल,बासुकीनाथ दुर्ग,नेहा कुमारी,राहुल कुमार,प्रिंस कुमार मिश्रा,आदि ने मिलकर इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम को सफल बनानें में इकाई के संस्थापक सदस्य डॉ कुमार अमरेश एवं रवि रंजन कुमार का विशेष सहयोग रहा।
