November 8, 2026

यात्रियों की सुरक्षा हेतु रेल अधिकारियों ने किया बैठक

Read Time:1 Minute, 32 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार रेलमंडल यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा देने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।जिस कारण रेल अधिकारियों ने बीते दिन रेलमंडल में घटित घटनाओं की रोकथाम हेतु आपस में एक बैठक आयोजित कर कई बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए रूपरेखा तैयार किया। कटिहार रेल मंडल के पीआरओ सह सिनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह द्वारा आम लोगों से अपील किया कि किसी अनाधिकृत स्थान पर रेलवे पटरी को पार करने की कोशिश न करें, अन्यथा इससे जानमाल के नुकसान का खतरा हो सकता है और यह संभावित दुर्घटना के आशंका को भी बढ़ाता है। इसलिए रेल लाइन पार करते समय निर्धारित फाटक का ही उपयोग करें और रेलवे ट्रैक पर कभी न चलें और न ही उस पर भीड़भाड़ करें क्योंकि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। कटिहार रेलमंडल हमेशा आपकी सुरक्षित,सुगम एवं मंगलमय यात्रा की कामना करती है। आयोजित बैठक में रेल के कई वरीय और कनिय रेल अधिकारी के साथ सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद थे।

Previous post 8वी वाहिनी मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का किया आयोजन
Next post पांच दिवसीय सेवा शिविर में सेवा दे रहे स्काउट गाइड रोवर रेंजर को मेडल से किया सम्मानित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial