November 8, 2026

विजयादशमी पर हुए नाव हादसे में एक शव बरामद, दूसरा अब भी लापता।

Read Time:2 Minute, 19 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में विजयादशमी के दिन हुए नाव हादसे के बाद शनिवार को राहत एवं खोज अभियान के दौरान एक लापता व्यक्ति का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, मधेली 12 नंबर ठोकर के समीप गंगा नदी में फुलेश्वर मंडल का शव मिला है। शव की पहचानहो गई हें।फुलेश्वर मंडल के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रक्रिया कर रहे थे । संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से डूबने वाले व्यक्ति के परिजनों को कागजी प्रक्रिया के बाद अनुग्रह राशि दी जाएगी।बता दें कि विजयादशमी के दिन कुरसेला थाना क्षेत्र के खेरिया गांव के पास गंगा नदी में नाव पलट गई थी। नाव में पांच किसान सवार थे, जो दियारा क्षेत्र में खेसारी और कलाई की बुआई कर लौट रहे थे। हादसे में तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था, जबकि दो लोग — फुलेश्वर मंडल और संतलाल सहनी — लापता हो गए थे।फुलेश्वर मंडल का शव बरामद हो चुका है, लेकिन संतलाल सहनी अभी लापता है। उनकी पत्नी चदरी देवी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “विजयादशमी के दिन मेरे पति ने कहा था कि मेला दिखाने ले जाएंगे, लेकिन वह खेत की तरफ चले गए और अब तक लौटे नहीं। लोग कहते हैं कि वह वापस नहीं आएंगे, अब हम किसके सहारे जिएंगे।”ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संतलाल सहनी का शव भी जल्द बरामद कर लिया जाए, ताकि परिजनों को उचित मुआवजा मिल सके। इस हादसे से परिजनों में शोक का माहौल व्याप्त है,

Previous post पांच दिवसीय सेवा शिविर में सेवा दे रहे स्काउट गाइड रोवर रेंजर को मेडल से किया सम्मानित
Next post अमदाबाद में मुफ्त नेत्र एवं कान जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial