अमदाबाद में मुफ्त नेत्र एवं कान जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच
(रतन कुमार ओझा)
अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित महंत स्थान सामुदायिक भवन में रविवार को जनचेतना क्रांति संघ और नेपाल के प्रसिद्ध हिमाल आंखा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में मुफ्त आंख व कान जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वार्ड पार्षद राजेंद्र शाह, पार्षद प्रतिनिधि संजीव शाह, संयोजक बमबम शाह एवं समाजसेवी बंटी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पार्षद प्रतिनिधि संजीव शाह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में लगभग 150 लोगों की जांच की गई, जिनमें 32 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। संघ के संयोजक बमबम शाह ने बताया कि प्रभावित मरीजों को हिमाल आंखा अस्पताल में इलाज के लिए बुलाया गया है, जहां उन्हें 50 प्रतिशत तक की रियायत दी जाएगी। मौके पर सह-संयोजक रूबी कुमारी साह, अस्पताल प्रबंधक श्याम नारायण यादव, चिकित्सक डॉ. विवेकानंद चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
