निःशुल्क आँख कान जांच शिविर का हुआ आयोजन ।
बरारी (सुमन सोनी)
रौनिया पंचायत के सरपंच अमित कुमार यादव उर्फ किट्टू यादव के अगुवाई में समाजिक संगठन जन चेतना क्रांति संघ एवं नेपाल के प्रख्यात हिमाल आंखा अस्पताल के तत्वाधान में भव्य निःशुल्क मुफ्त आंख कान जॉच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर में कुल 145 लोगों ने सफलता पूर्वक आधुनिक मशीन से अपना अपना आंख कान जॉच कराया। शिविर में जरूरत मंद दवाइयां भी मुफ्त में दी गई। वहीं कई लोगों का जॉच करने के क्रम में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। जिसे संस्था द्वारा निर्धारित शुल्क से आधे शुल्क पर आधुनिक मशीन एवं उत्तम क्वालिटी की लेंस लगाते हुए ऑपरेशन करने का कार्ड जारी किया गया। शिविर में मुख्य रूप से जनचेतना क्रांति संघ के संयोजक बमबम साह, सह संयोजक रूबी कुमारी साह, हिमालय आंखा अस्पताल के मैनेजर श्याम नारायण यादव,डा विवेकानंद चौधरी, मार्केटिंग ऑफिसर तारा चन्द यादव , विजन ऑपरेटर श्याम कुमार रॉय शामिल थे। वहीं संयोजक बमबम साह ने कहा कि हम सभी का उद्देश्य मानव सेवा के तहत गांव गांव पहुंचकर आम जनमानस को आंख जैसे अनमोल तत्व को सुरक्षित करना है और जरूरतमंद मोतियाबिंद पीड़ितों को उचित एवं बहुत कम लगत से आधुनिक मशीन से उत्तम क्वालिटी का लेंस लगाते हुए सफलता पूर्वक अपरेशन करवाने के लिए जागरूक करना है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
