November 8, 2026

मनिहारी के बाघमारा में नशेड़ी युवकों द्वारा गाय के साथ घृणित कृत्य, ग्रामीणों में आक्रोश

Read Time:2 Minute, 57 Second

मनिहारी‌ (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के बाघमारा वार्ड नंबर 11 में सोमवार की मध्य रात्रि एक बेहद शर्मनाक और घृणित घटना सामने आई है। नशे की मौज मस्ती में दो युवकों द्वारा गाय माता के साथ अमानवीय कृत्य करने का मामला उजागर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, बाघमारा निवासी सुरेश मंडल की गाय के दर्द भरे गरजने की आवाज सुनकर परिवार के लोग चिंतित हो उठे। सुरेश मंडल और उनकी पत्नी गीता देवी ने जब खोजबीन शुरू की तो त्रिमुहानी के पास काली स्थान के पीछे का दृश्य देख स्तब्ध रह गए। उन्होंने देखा कि दो युवक गाय को खूटे में बांधकर बांस के सहारे उसकी योनि को क्षतिग्रस्त कर रहे थे।पीड़ित दंपति द्वारा शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसकी योनि से लगातार खून का रिसाव हो रहा है। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पंचायत के मुखिया हरे राम यादव और सरपंच ओमप्रकाश पंडित को दी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने सुबह पशु चिकित्सालय से सहायक विजेंद्र कुमार को बुलाकर गाय का प्राथमिक उपचार कराया।मुखिया हरे राम यादव ने बताया कि क्षेत्र में शराब और स्मैक का प्रचलन बढ़ने से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन को इस पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए। वहीं, गीता देवी ने कहा कि भारत में जहां गाय को माता का दर्जा दिया गया है, वहीं शरद पूर्णिमा जैसी पावन रात में ऐसा घृणित कृत्य मानवता को शर्मसार करता है।इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोग दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। सुरेश मंडल ने मनिहारी थाना में आवेदन देकर मिथिलेश पासवान उर्फ डीएम और राकेश पासवान को आरोपी बताते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Previous post निःशुल्क आँख कान जांच शिविर का हुआ आयोजन ।
Next post आचार संहिता लागू होते ही मनिहारी में प्रशासन सक्रिय, सुरक्षा बलों ने शुरू की सघन जांच
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial