November 8, 2026

आचार संहिता लागू होते ही मनिहारी में प्रशासन सक्रिय, सुरक्षा बलों ने शुरू की सघन जांच

Read Time:1 Minute, 27 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होते ही मंगलवार की शाम से प्रशासन हरकत में आ गया। मनिहारी के अंबेडकर चौक पर सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में केंद्र से पहुंचे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दोपहिया वाहनों की सघन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान वाहनों की डिक्की खोलकर अवैध हथियार, शराब और अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं की तलाशी ली गई। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, अपर थानाध्यक्ष राजकुमार समेत अन्य दंडाधिकारी मौजूद थे। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक गाड़ियों की शायरन गूंजते ही असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस-बल की सक्रियता से आमजन ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने बताया कि चुनाव तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Previous post मनिहारी के बाघमारा में नशेड़ी युवकों द्वारा गाय के साथ घृणित कृत्य, ग्रामीणों में आक्रोश
Next post गंगा समग्र के स्वयंसेवकों द्वारा गंगा आरती का किया आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial