November 8, 2026

चुनाव को लेकर कुरसेला में पुलिस का फ्लैग मार्च, आचार संहिता के पालन को लेकर सख्ती

Read Time:2 Minute, 15 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासनिक बल ने पूरे कुरसेला बाजार और आसपास के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान का माहौल बनाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी, अफवाह फैलाने या राजनीतिक पक्षपातपूर्ण गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस पूरी मुस्तैदी से स्थिति पर नजर रखे हुए है।फ्लैग मार्च कुरसेला थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड, स्टेशन रोड, अयोध्यागंज, होते हुए विभिन्न मुख्य जगहों तक निकाला गया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाइक और जीप से लैस होकर सड़कों पर गश्त करते नजर आए। लोगों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के पालन की अपील की गई।थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब, पैसे या उपहार के वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक संवेदनशील बूथ क्षेत्र में पुलिस की तैनाती की जाएगी ताकि मतदान के दिन किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

Previous post कोसी किनारे नहाने गया बालक डूबा, मौत से गांव में मातम
Next post कुर्सेला में साइकिल-बाइक की टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial