November 8, 2026

कुर्सेला में साइकिल-बाइक की टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल

Read Time:1 Minute, 21 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

बुधवार को स्टेट हाईवे 77 पर रामपरी कॉलेज स्थित शिव मंदिर के पास साइकिल और बाइक की जोरदार टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, साइकिल सवार अरुण मंडल (उम्र 40 वर्ष), पिता नंदलाल मंडल तथा बाइक सवार राजू कुमार मंडल (उम्र 40 वर्ष), पिता किन्नी मंडल दोनों कुरसेला की ओर जा रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साइकिल चालक ने अचानक मोड़ लिया, जिससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उठाकर महेशपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।अस्पताल सूत्रों के अनुसार, राजू कुमार मंडल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, उनके सिर में गहरी चोट आई है।वहीं,अरुण मंडल को हल्की चोटें आई हैं।

Previous post चुनाव को लेकर कुरसेला में पुलिस का फ्लैग मार्च, आचार संहिता के पालन को लेकर सख्ती
Next post प्राणपुर प्रखंड के उप प्रमुख मो0 रफीक ने डीएम को लिखा पत्र
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial