November 8, 2026

प्राणपुर प्रखंड के उप प्रमुख मो0 रफीक ने डीएम को लिखा पत्र

Read Time:6 Minute, 51 Second

प्राणपुर अंचल के कुल 7 पंचायत, 22 गांव एवं 15 वार्ड अंतर्गत कुल 3100 आबादी 235 परिवार बाढ़ से प्रभावित रहा: मो0रफीक ।

प्रवीण कुमार( कटिहार)

प्राणपुर प्रखंड के उप प्रमुख मो0 रफीक ने डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि वर्ष 2025 की बाढ़ अवधि के दौरान बाढ़ से प्रभावित की स्थिति एवं राहत कार्य का दैनिक प्रतिवेदन प्रपत्र-1 अंचल स्तर से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार जिला स्तर से प्रत्येक दिन समेकित रूप से विभाग को प्रेषित करते हुए इसकी प्रविष्टि संबंधित विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन कराई जाती है। उप प्रमुख मो0 रफीक के द्वारा डीएम को लिखे पत्र में जिक्र किया है कि इससे भी भली भांति अवगत है, की बाढ़ अवधि प्रारंभ से अब तक प्राणपुर अंचल के कुल 7 पंचायत, 22 गांव एवं 15 वार्ड अंतर्गत कुल 3100 आबादी 235 परिवार बाढ़ से प्रभावित होने तथा सहाय कार्य के रूप में आवागमन हेतु नाव परिचालन करने संबंधित प्रतिवेदन दैनिक रूप से आपके द्वारा भेजा गया है।विदित हो अगस्त में अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार के पात्रांक 1091 एवं 1092, दिनांक 18 अगस्त 2025 तथा अपर सम्हर्ता आपदा प्रबंधन कटिहार के पात्रांक- 1138 दिनांक 18 अगस्त 2025 के द्वारा माननीय प्रतिनिधियों से प्राप्त आवेदन के संबंध में जांच प्रतिवेदन की मांग की गई थी। उक्त संबंध में अंचल अधिकारी प्राणपुर के पत्रांक 2073 दिनांक 22.08. 2025 द्वारा प्रतिवेदन किया गया था कि आपदा के मापदंड के अनुसार जल जमाव नहीं रहने के स्थिति में जीआर का वितरण भुगतान की अनुशंसा इस स्तर से नहीं की गई है। जबकि वर्तमान में प्रासंगिक पत्र के माध्यम से दिनांक 13 सितंबर 2025 से 18 सितंबर 2025 की अवधि के मध्य गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के परिणाम स्वरुप ग्राम पंचायत राज सहजा अंतर्गत कुल 9 वार्डों के लगभग कल 2143 परिवार के जल जमाव से घिरने का उल्लेख करते हुए अनुग्रहित राहत जी.आर राशि के निमित्त अग्रतर कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन किया गया तथा पंचायत के विभिन्न वार्ड में गंगा नदी जलस्तर वृद्धि के फल स्वरुप प्रभावित पंचायत के वार्ड संख्या6,7, 8, 9,10, 11, 12 एवं 15 का आंशिक भाग गंगा नदी के जलस्तर से पानी से घिरे होने का प्रतिवेदन किया गया है। दिनांक 13 सितंबर 2025 से 18 सितंबर 2025 के बीच यदि लोगों ने बाढ़ का सामना किया है, तो उक्त अवधि के दौरान आपके द्वारा दिनांक13 सितंबर 2025 से 18 सितंबर 2025 के दैनिक प्रपत्र-1 में प्रतिवेदित क्यों नहीं किया गया। उक्त दोनों प्रतिवेदन विरोधाभास है। ग्राम पंचायत सहजा के अन्य प्रतिनिधियों द्वारा आपत्ति दिया गया है कि ग्राम पंचायत सहजा के वार्ड नंबर 1 से 5,7,8 को छोड़कर शेष वार्ड का प्रस्ताव दिया गया है। जो कि वार्ड में एकरूपता को नहीं दिखता है। आपदा प्रबंधन जैसे संवेदनशील कार्य के लिए सफलता एवं अर्कमयता को दर्शाता है। जो आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत कार्रवाई हेतु बाध्य कर है। उप प्रमुख मो0 रफीक ने यह भी जिक्र किया है कि उपरोक्त संदर्भ में पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर स्पष्ट करें आपके आप इसे कृत के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 से के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई हेतु क्यों ना विभाग को प्रतिवेदित किया जाए। इस पत्र के पूर्व 17 सितंबर है 2025 को प्राणपुर के उप प्रमुख मो0 रफीक ने डीएम को लिखे पत्र में कहा था कि कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज संस्था, केवला,उत्तरी लालगंज, दक्षिणी लालगंज एवं गौरीपुर गंगा नदी के बाढ़ के पानी से प्रभावित निवासित परिवारों को जीआर राशि से अंचल अधिकारी द्वारा वंछित कर देने के संबंध में पत्र प्रेषित किया गया था। इस पत्र के पूर्व में उपप्रमुख मो0 रफीक ने 14 अगस्त 2025 को अपर समाहर्ता कटिहार को पत्र लिखकर प्राणपुर प्रखंड में महानंदा नदी के बाढ़ से प्रभावित पंचायत के निवासीत परिवारों को जीआर राशि मुहैया करने के संदर्भ में पत्र प्रेषित किया गया था। । उधर,ग्राम पंचायत राज सहजा के मुखिया अस नारा बीवी के अध्यक्षता में पंचायत अनुश्रवण समिति की बैठक किया गया था। जिसमें बाढ़ के कारण सभी वार्डों में बाढ़ का पानी आने से लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अब आगमन बाधित होने के चलते बाढ़ से प्रभावित टोला और वार्डों में नाव का परिचालन किया जाना है। उधर उधर ग्राम पंचायत राज केहूनियां के मुखिया अब्दुल हन्नान के अध्यक्षता में पंचायत अनुस्रावण समिति की बैठक किया गया था।

Previous post कुर्सेला में साइकिल-बाइक की टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल
Next post कदवा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में हर घर नल जल योजना की स्थिति दयनीय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial