November 8, 2026

मोरसंडा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.73 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 51 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

बुधवार को कुर्सेला थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को 15.73 ग्राम स्मैक और एक पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी मोरसंडा के पास से की गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार (उम्र करीब 25 वर्ष), पिता शंकर यादव, एवं किशन कुमार (उम्र 25 वर्ष), पिता जयप्रकाश यादव, दोनों निवासी रूपौली वार्ड नंबर 11, थाना रूपौली, जिला पूर्णिया, तथा शिवशंकर भारती (उम्र करीब 26 वर्ष), पिता बब्लू भगत, निवासी राजेंद्र पार्क डुमरिया वार्ड नंबर 6, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान तीनों के पास से 15.73 ग्राम स्मैक और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने नशे की तस्करी में संलिप्तता स्वीकार की है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, थाना क्षेत्र में नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

Previous post कदवा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में हर घर नल जल योजना की स्थिति दयनीय
Next post कुर्सेला में पंचायत सचिव को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती — स्थिति स्थिर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial