November 8, 2026

कुर्सेला में पंचायत सचिव को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती — स्थिति स्थिर

Read Time:1 Minute, 31 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

बुधवार को समेली प्रखंड में कार्यरत पंचायत सचिव को सांप ने काट लिया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायल सचिव ने सूझबूझ दिखाते हुए इलाज के लिए सीधे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कुर्सेला पहुंचे। वही साथ में जिस सांप ने काटा था उस मृत सांप भी लेकर आए,।।घायल की पहचान महेश कुमार (33 वर्ष), पिता – रामाशीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे अपने आवास परिसर में कार्य के दौरान झाड़ियों के पास गए थे, तभी छिपे सांप ने उन्हें काट लिया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने बताया सांप काटने का निशान है मगर प्रारंभिक जांच में जहर फैलने के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। एहतियातन उन्हें “वेट एंड वॉच” की स्थिति में रखा गया है और चिकित्सक लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महेश कुमार का स्वास्थ्य सामान्य है और उन्हें 3 घंटे निगरानी में रखा गया है।

Previous post मोरसंडा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.73 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार।
Next post बाढ़ के पानी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र की मौत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial