मनिहारी पुलिस ने दो हजार लीटर देशी शराब नष्ट की, चुनाव से पहले तस्करों पर कसी लगाम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मनिहारी पुलिस ने गुरुवार देर शाम बड़ी कार्रवाई की। सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों के सहयोग से थाना क्षेत्र के हरलाजोरी ग्राम में छापेमारी कर दो हजार लीटर से अधिक अर्धनिर्मित देशी शराब बरामद कर नष्ट किया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को शराबबंदी कानून की जानकारी देते हुए जागरूक भी किया।एडीशनल एस एच ओ राजकुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार से शराब का दुरुपयोग कर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। इस विशेष अभियान में इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, सब इंस्पेक्टर निरज कुमार निराला, आशिष कुमार, पीएसआई सत्यम कुमार, अमित कुमार, मुस्कान कुमारी सहित दर्जनों बीएसएफ जवान शामिल थे।मनिहारी थाना क्षेत्र झारखंड सीमा और गंगा नदी से सटे होने के कारण शराब तस्करों के लिए संवेदनशील माना जाता है। पुलिस लगातार निगरानी और छापेमारी कर रही है ताकि शराब की खेप बिहार में प्रवेश न कर सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव अवधि में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
