पंद्रह साल से फरार स्थायी वारंटी शेख अख्तर गिरफ्तार, मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
पंद्रह वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को मनिहारी पुलिस ने विशेष छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, नया टोला बहादुरपुर निवासी शेख अख्तर (उम्र 41 वर्ष), पिता स्वर्गीय शेख आजाद, लंबे समय से न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए फरार चल रहा था। न्यायालय के सख्त निर्देश पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद के नेतृत्व में बुधवार की रात विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस अभियान में सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार, सब इंस्पेक्टर मनोज पासवान, पीएसआई अमित कुमार, पीएसआई सत्यम कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
