November 8, 2026

मनिहारी रशुलपुर सर्विस रोड पर टेंपो-बाइक की भिड़ंत में पांच घायल, एक की इलाज के दौरान मौत

Read Time:1 Minute, 59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

रविवार की दोपहर मनिहारी–कटिहार हाईवे स्थित रशुलपुर सर्विस रोड पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नारायणपुर की ओर से आ रही एक टेंपो और विपरीत दिशा से आ रही बाइक की जबरदस्त टक्कर हुई, जिससे दोनों वाहन पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।टेंपो में सवार रसुलपुर निवासी शेख इसराइल (60), मियापुर निवासी हरेराम मुर्मू (9) और उनके पिता श्यामलाल मुर्मू (60), पागलबाड़ी निवासी ब्रजेश सिंह (38) तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को एंबुलेंस से कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से शेख इसराइल और ब्रजेश सिंह को गंभीर स्थिति में कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।इलाज के दौरान शेख इसराइल की मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। सूचना पर कटिहार पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की। वहीं, मनिहारी पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुभाष चौधरी ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Previous post कोसी पुल के समीप घोड़े के लतार से वृद्ध गंभीर रूप से घायल
Next post बरारी हाट में हर रविवार जाम से जूझती जनता, प्रशासन की पहल से मिल सकती है राहत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial