November 8, 2026

बरारी हाट में हर रविवार जाम से जूझती जनता, प्रशासन की पहल से मिल सकती है राहत

Read Time:2 Minute, 51 Second

बरारी (सुमन सोनी)

कटिहार जिले के बरारी नगर पंचायत क्षेत्र में प्रत्येक रविवार को लगने वाले बरारी हाट बाजार में घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे स्थानीय लोगों और खरीदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शाम होते ही जीडी रोड मुख्य मार्ग पर बड़ी और छोटी वाहनों की कतार लग जाती है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जीडी रोड के दोनों किनारों पर सब्जी और फल विक्रेता फुटपाथ पर दुकानें लगा लेते हैं। वहीं, खरीदारी करने आने वाले लोग अपनी साइकिल और मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं, जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है।*समाधान की राह*: हाट लेसी और प्रशासन उठाए ठोस कदमस्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का सुझाव है कि यदि हाट लेसी फुटपाथी दुकानदारों को किसी निर्धारित वैकल्पिक स्थान पर दुकान लगाने की व्यवस्था करे, तो भीड़ कम होगी और यातायात सुचारू रहेगा।साथ ही प्रशासन अगर शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक बड़े वाहनों (ट्रक, ट्रैक्टर, मालवाहक गाड़ियाँ) के आवागमन पर रोक लगाए, तो जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है।*व्यवसायियों ने जताई चिंता*बरारी हाट के दुकानदार — चंदन सोनी, संतोष सोनी, मिथलेश कुमार, कुंदन सिंह और चंदन मिश्रा — ने संयुक्त रूप से कहा कि हाट की अव्यवस्था से आम जनता के साथ-साथ दुकानदारों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और हाट लेसी से इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है।*पुलिस-प्रशासन की सक्रियता से संभव है समाधान*बरारी थाना प्रशासन अगर स्थानीय व्यवसायियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यातायात के लिए रूट चार्ट निर्धारित करे, और फुटकर दुकानदारों को सड़क से सटाकर दुकान न लगाने की हिदायत दे, तो इस समस्या से बड़ी राहत मिल सकती है।

Previous post मनिहारी रशुलपुर सर्विस रोड पर टेंपो-बाइक की भिड़ंत में पांच घायल, एक की इलाज के दौरान मौत
Next post मनिहारी पुलिस की कार्रवाई, 71 लीटर देशी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial