मनिहारी पुलिस की कार्रवाई, 71 लीटर देशी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब पर नकेल कसते हुए मनिहारी पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 71 लीटर देशी शराब बरामद की और चार तस्करों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, भेडियाही मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल से 10 लीटर देशी शराब के साथ मिलिकपोखर कन्ना वार्ड नंबर 7 के निवासी गौतम कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार यादव और मोहम्मद दाउद को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ मनिहारी थाना कांड संख्या 257/25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। वहीं, बाघमारा सूर्य मंदिर के पास से मिलन यादव को 61 लीटर देशी शराब और मोटरसाइकिल के साथ एएसआई बिनोद कुमार राय ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कांड संख्या 258/25 दर्ज कर जेल भेजा गया। कार्रवाई में एसआई सुभाष चौधरी और एएसआई बिनोद कुमार राय शामिल थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
