November 8, 2026

जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निष्पादन – सीओ अनुपम

Read Time:1 Minute, 20 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

शनिवार को कुर्सेला थाना परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम एवं पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पूर्व से लंबित कुल छह मामलों की सुनवाई की गई। इनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। हालांकि, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से तीन मामलों का निष्पादन हो गया वहीं अधिकारियों ने बताया कि शेष बचे तीन मामलों में नोटिस जारी कर दिया गया है तथा अगली सुनवाई आगामी शनिवार को होगी। अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने कहा कि नोटिस मिलने के बाद संबंधित पक्षों का उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि कोई पक्ष लगातार तीन बार नोटिस प्राप्त करने के बावजूद उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous post 20 टीबी मरीजों को गोद लेने के निर्णय के तहत फूड बास्केट वितरण किया
Next post पुलिस की कार्रवाई गांजा व देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial