November 8, 2026

पुलिस की कार्रवाई गांजा व देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार।

Read Time:2 Minute, 7 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में गांजा और देशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।पहले मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवाबगंज वार्ड नंबर 05 निवासी पंकज मंडल (उम्र लगभग 35 वर्ष), पिता लक्ष्मण मंडल के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को घर से करीब 05 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह गुप्त सूचना पर आधारित थी। बरामद गांजा को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है।वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ गोलू कुमार (उम्र लगभग 20 वर्ष), पिता नंद किशोर मंडल, निवासी शेरमारी वार्ड नंबर 10 को गिरफ्तार किया है। उसे शराब रखने और बेचने के आरोप में एक्साइज एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई कर रही है, ताकि क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके।

Previous post जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निष्पादन – सीओ अनुपम
Next post बरारी पुलिस ने किया फ़्लैग मार्च
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial