November 8, 2026

कुर्सेला पुलिस की कार्रवाई 9 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 0 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

गुप्त सूचना के आधार पर कुर्सेला थाना पुलिस ने सोमवार की शाम कुर्सेला चौक के पास वाहन जांच अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक वाहन से कुल 9 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकाश कुमार मंडल (उम्र 20 वर्ष, पिता वकील मंडल, निवासी विष्णुपुर डुमरिया, थाना मनसाही, जिला कटिहार), संजय कुमार मंडल (उम्र 30 वर्ष) और राजू मंडल (उम्र 28 वर्ष), दोनों पिता उचित मंडल, निवासी सिमरा वार्ड नंबर 3, थाना टिकापट्टी, जिला पूर्णिया, तथा लालू मंडल (उम्र 45 वर्ष, पिता सौदागर मंडल, निवासी नवाबगंज मिल्की वार्ड नंबर 12, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार) के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा को अवैध रूप से बिक्री के लिए लाने की बात कबूल की है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Previous post रिव्यू मीटिंग आयोजित, सीएचओ एन एम को दिए आवश्यक का निर्देश
Next post कटिहार रेल पुलिस ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से 80 लाख का 162 किलो लावारिस गांजा किया बरामद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial