रिव्यू मीटिंग आयोजित, सीएचओ एन एम को दिए आवश्यक का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल की अध्यक्षता में क्षेत्रीय सीएचओ एवं एएनएम के साथ रिव्यू मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य से संबंधित चल रहे सरकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।डॉ. अमरलाल ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनों तक बेहतर रूप से पहुंचाना है। सभी एएनएम और सीएचओ को निर्देश दिया गया कि भाव्या एप पोर्टल के माध्यम से “स्कैन एंड शेयर” फीचर का उपयोग करते हुए लाभार्थियों को ओपीडी की सुविधाएं सुनिश्चित कराएं। साथ ही, भाव्या पोर्टल पर सभी प्रकार की रिपोर्ट का प्रतिदिन संधारण किया जाना आवश्यक है।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कर्मी अपने कार्यस्थल पर समय पर उपस्थित रहें तथा ड्यूटी के दौरान निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करें। लापरवाही या शिकायत पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।बच्चों के नियमित टीकाकरण (आर.आई.) को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। डॉ. अमरलाल ने कहा कि टीकाकरण के दौरान पूरी सावधानी बरती जाए और एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए।बैठक में प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, एनएम सुनील शाह सहित सभी सीएचओ एवं एएनएम उपस्थित रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
