November 8, 2026

कटिहार रेल पुलिस ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से 80 लाख का 162 किलो लावारिस गांजा किया बरामद

Read Time:2 Minute, 26 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर को सुबह लगभग 7:45 बजे रेल पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर रेल एसपी हरिशंकर कुमार के निर्देश पर स्थानीय रेल पुलिस तथा एएलटीएफ टीम द्वारा संयुक्त रूप से प्लेटफार्म संख्या-5 पर खरी ट्रेन नंबर 22233 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी की गई। इस संबंध में कटिहार रेल डी एस पी अरुण कुमार अकेला ने जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इकॉनमी बोगी ई 1 में रखे दो ट्रॉली बैग और आठ बैग में कुल 162 किलोग्राम लावारिस गांजा बरामद किया गया। रेल पुलिस ने मादक पदार्थों की यह बड़ी खेप जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू करते हुए रेल थाना में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। वही इसमें किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसका नार्कोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो से प्राप्त रेट के हिसाब से 80 लाख मूल्य आंका गया है । इस अभियान में रेल थाना अध्यक्ष मोहम्मद अलाउद्दीन के साथ एएसआई रबिन कुमार, एएलटीएफ के प्रभारी रमेश हसदा सहित रेल थाना की संयुक्त टीम शामिल रही। रेल पुलिस अब गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि रेल एसपी के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रेल छेत्र के ट्रेन और प्लेटफार्म में रेल पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Previous post कुर्सेला पुलिस की कार्रवाई 9 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Next post मनिहारी से जन सुराज ने बबलु सोरेन को उतारा मैदान में, समर्थकों में खुशी की लहर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial