November 8, 2026

मनिहारी से जन सुराज ने बबलु सोरेन को उतारा मैदान में, समर्थकों में खुशी की लहर

Read Time:2 Minute, 34 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जन सुराज ने मनिहारी विधानसभा सीट से बबलु सोरेन को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी घोषणा के साथ ही समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बबलु सोरेन के आवास पर सैकड़ों की संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ता जुटे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, पटाखे फोड़कर खुशी का इज़हार किया। क्षेत्र में बबलु सोरेन के नामांकन की खबर फैलते ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया।बबलु सोरेन मनिहारी प्रखंड के फुलहरा पंचायत के मुखिया हैं और 2016 से लगातार नौ वर्षों से पंचायत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे चार भाइयों में सबसे बड़े हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। मुखिया बनने से पहले उन्होंने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए राज्यपाल को भूमि दान कर प्राथमिक विद्यालय खुलवाया था। इसके अलावा उन्होंने दो आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए भी अपनी निजी जमीन उपलब्ध कराई।उनकी माता मंझली मुर्मू वर्ष 2001 में पंचायत सदस्य रह चुकी हैं, जबकि उनके ससुर राजेंद्र प्रसाद उरांव और सास दोनों सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। बबलु सोरेन की पत्नी पुतुल कुमारी वर्तमान में शिक्षिका हैं। परिवार का शिक्षा और समाज सेवा से गहरा संबंध रहा है।बबलु सोरेन के समर्थकों ने कहा कि जन सुराज ने एक सच्चे मूल आदिवासी को टिकट देकर जनता का विश्वास जीता है। उनका मानना है कि बबलु सोरेन के नेतृत्व में मनिहारी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। फिलहाल कार्यकर्ता उनके पटना से लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी में जुटे हैं।

Previous post कटिहार रेल पुलिस ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से 80 लाख का 162 किलो लावारिस गांजा किया बरामद
Next post मनिहारी में शराब के नशे में हंगामा करते युवक की गिरफ्तारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial