बिहार में 50% क्षमता के साथ कल से खुलेंगे स्कूल जाने कहां कहां मिली राहत ।
बिहार से बड़ी खबर आ रही है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक हुई है। सीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी । नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय 50% क्षमता के साथ तथा 9वी और ऊपर की कक्षाओं से संबंधित सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय और कोचिंग संस्थान शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे। सभी सरकारी कार्यालय प्रतिदिन सामान्य रूप से खुलेंगे ।केबल टीका प्राप्त आगंतुकों को ही कार्यालय में प्रवेश अनुमति होगा। सभी दुकानें प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल एवं धार्मिक स्थल सामान रूप से खुल सकेंगे । सभी पार्क एवं उद्यान सुबह 6:00 बजे से अपराह्न 2 बजे तक खुलेंगे। सिनेमा हॉल, क्लब, स्टेडियम, स्वीमिंगपूल, खाने की दुकानें 50% क्षमता के साथ खुल सकेगी। जिला प्रशासन की पूर्व अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक मनोरंजन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जाएंगे । विवाह समारोह अंतिम संस्कार, श्राद्ध कार्यक्रम में अधिकतम 200 व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी बिहार वासियों को कोविड-19 में अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क के उपयोग के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करना नितांत आवश्यक है ।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
