राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 14 फरवरी को आएंगे रांची 15 फरवरी को चारा घोटाले मामले में होगी सुनवाई ।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर रांची आना होगा क्योंकि सीबीआई की विशेष अदालत 15 फरवरी को चारा घोटाले से जुड़े मामले में रांची में सजा सुनाने वाली है। रांची जिले के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड रुपए की अवैध निकासी के मामले में सुनवाई होनी है। लालू प्रसाद 14 फरवरी को रांची आएंगे उन्हें पिछले साल 23 जनवरी 2021 को रांची से इलाज के लिए एम्स भेजा गया था। यहां झारखंड के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल रिम्स में डॉक्टर उमेश प्रसाद की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। चारा घोटाला मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई के कोर्ट ने पहले ही लालू प्रसाद यादव को 15 फरवरी को खुद उपस्थित रहने का आदेश दिया है।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
