मनिहारी में सड़क दुर्घटना: कुमारीपुर से लौट रहे दंपति की बाइक हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी–कटिहार मुख्य मार्ग पर महियारपुर के पास गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मनिहारी नया टोला वार्ड नंबर दो निवासी पंकज यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, पंकज यादव अपनी पत्नी के साथ कुमारीपुर स्थित ससुराल से बाइक पर मनिहारी लौट रहे थे। इसी दौरान महियारपुर के समीप वे रॉन्ग साइड से आ रहे थे और किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंकज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक फरार हो गया।सूचना मिलते ही मनिहारी थाना के सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार चौधरी एवं एएसआई विजय शर्मा दल–बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने समझा–बुझाकर समाप्त कराया। घटना से परिजनों व मित्रों में मातम पसरा है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
