November 8, 2026

कुर्सेला में सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Read Time:2 Minute, 13 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र के विषहरी स्थान स्थित गैस गोदाम के पास बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में समेली विष्णीचक चांदपुर निवासी वार्ड संख्या 13 के चंदन साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा विष्णु कुमार (उम्र 22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, चंदन साह अपने बेटे को लाने के लिए कुर्सेला रेलवे स्टेशन गए थे।स्टेशन से लौटने के क्रम में विषहरी स्थान के पास किसी अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदन साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा विष्णु कुमार सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर कुर्सेला थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायल विष्णु कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से समेली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की जांच कुर्सेला थाना पुलिस कर रही है। इस हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की शीघ्र पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

Previous post बिजय सिंह निषाद बरारी से जदयू उम्मीदवार घोषित
Next post मनिहारी में सड़क दुर्घटना: कुमारीपुर से लौट रहे दंपति की बाइक हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial