November 8, 2026

कोसी पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, प्रत्यक्षदर्शी ने बचाई जान

Read Time:1 Minute, 53 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कोसी रेलवे पुल पर गुरुवार की दोपहर एक घटना सामने आई, जब एक मंदबुद्धि युवक ने अचानक गंगा नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर वार्ड पार्षद कुंदन कुमार ने बिना देर किए साहस दिखाते हुए पानी में छलांग लगाई और युवक को बचाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुंदन कुमार ने अपने कपड़े उतारकर तुरंत नदी में उतरकर युवक को बाहर निकालने की कोशिश की, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर लाया गया।सूचना मिलते ही पुलिस सहायता सेवा 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। पूछताछ में पता चला कि गंगा में छलांग लगाने वाला युवक आजाद कुमार, दक्षिण मुरादपुर पंचायत के गांधी घर बिनटोली का निवासी है। परिजनों के अनुसार वह पिछले सात वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ (मंदबुद्धि) है।घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद कुंदन कुमार की सराहना करते हुए कहा कि अगर उन्होंने तत्परता नहीं दिखाई होती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पुलिस फिलहाल युवक को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया में जुटी है।

Previous post मनिहारी में जन सुराज प्रत्याशी बबलु सोरेन का हुआ स्वागत, नामांकन 18 अक्टूबर को
Next post कुर्सेला पुलिस की करवाई हथियार व देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial