कुर्सेला पुलिस की करवाई हथियार व देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला थाना क्षेत्र के ग्राम शेरमारी वार्ड नंबर 10 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति के घर से अवैध हथियार और देशी शराब बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कमलेश्वरी मंडल (उम्र करीब 45 वर्ष), पिता किशन मंडल, निवासी शेरमारी वार्ड नंबर 10 के रूप में की गई है।पुलिस ने उसके घर से एक मास्केट हथियार, एक जिंदा कारतूस तथा करीब 40 लीटर देशी शराब बरामद किया है। बताया जाता है कि यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही।थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कमलेश्वरी मंडल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब और हथियार कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कहा है कि ऐसे लोगों पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
