November 8, 2026

मनिहारी विधानसभा से सचिन मूर्मूर होंगे सुभासपा के प्रत्याशी, बोले – दमखम के साथ लड़ेंगे चुनाव

Read Time:2 Minute, 25 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से नारायणपुर पंचायत के पूर्व मुखिया एवं मियापुर निवासी सचिन मूर्मूर को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। शुक्रवार को उन्होंने अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय से नाजिर रसीद कटाई और नामांकन की तैयारी पूरी कर ली।प्रत्याशी सचिन मूर्मूर ने बताया कि वे सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे, जिसके बाद जनता के बीच जाकर आशीर्वाद मांगेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक मूल आदिवासी को टिकट देकर समाज के हक और सम्मान को पहचाना है। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और प्रदेश प्रभारी इंजीनियर रामानंद का आभार व्यक्त किया।सचिन मूर्मूर ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। उनका लक्ष्य मनिहारी क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं — शिक्षा, बाढ़, कटाव और विस्थापन — पर ठोस पहल करना है। उन्होंने कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे और सुभासपा के हाथों को मजबूत करेंगे।गौरतलब है कि सचिन मूर्मूर वर्ष 2006 से 2011 तक नारायणपुर पंचायत के मुखिया रहे हैं और अपने कार्यकाल में जनहित के कई कार्य किए थे। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका उद्देश्य रहा है और आने वाले चुनाव में जनता के सहयोग से क्षेत्र में नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।

Previous post जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कुर्सेला में मतदाता जागरूकता अभियान किया गया
Next post पू.सी.रेलवे महिला कल्याण संगठन ने प्री दीवाली प्रदर्शनी का किया आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial