November 8, 2026

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कुर्सेला में मतदाता जागरूकता अभियान किया गया

Read Time:2 Minute, 42 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार कुरसेला प्रखंड में निरंतर इस अभियान को गति दी जा रही है। इसका उद्देश्य है—ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर लोकतंत्र को सशक्त बनाना और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना।प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा ,अंचल पदाधिकारी, सुश्री अनुपम,सीडीपीओ के मौजूदगी में सक्रिय भागीदारी से गुरुवार को क्षेत्र में जागरूकता अभियान को लेकर नई ऊर्जा देखने को मिली। वहीं बाल विकास परियोजना विभाग के तहत आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका एवं सहायिका और जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर और आकर्षक नारे लिखकर लोगों का ध्यान मतदान की ओर आकर्षित किया। इसके बाद कार्यक्रम के दौरान दीदियों ने “पहले मतदान, फिर जलपान”, “लोकतंत्र की शान—मतदान”, “हर मत की है कीमत—वोट करें सुनिश्चित” जैसे प्रेरक नारे लगाकर लोगों में जोश भरा।इस दौरान पदाधिकारीयों नेआम नागरिकों से अपील की कि वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और किसी भी प्रकार के लालच या दबाव में आए बिना मतदान करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है और हर नागरिक की भागीदारी देश की दिशा तय करती है।अभियान के तहत प्रखंड प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में भी विद्यालयों, पंचायत भवनों और बाजारों में विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिले जिले एवं प्रखंड में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर जनसंपर्क व जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी।

Previous post कुर्सेला पुलिस की करवाई हथियार व देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.
Next post मनिहारी विधानसभा से सचिन मूर्मूर होंगे सुभासपा के प्रत्याशी, बोले – दमखम के साथ लड़ेंगे चुनाव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial