November 8, 2026

पू.सी.रेलवे महिला कल्याण संगठन ने प्री दीवाली प्रदर्शनी का किया आयोजन

Read Time:2 Minute, 16 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

रेलमंडल अंतर्गत पू.सी.रेलवे महिला कल्याण संगठन, कटिहार शाखा द्वारा शुक्रवार को साहेबपारा स्थित रेलवे सिल्वर बेल्स प्राइमरी स्कूल में प्री दीवाली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्ले ग्रुप से क्लास 5 तक के बच्चों ने दीवाली से संबंधित सुंदर और आकर्षक हस्तकला वस्तुओं का प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शनी का उद्घाटन रेलवे महिला समिति कटिहार शाखा की अध्यक्षा निवेदिता नाराह ने फिता काटकर किया। अध्यक्षा निवेदिता नाराह ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति रुचि जागृत करना था। जिसमें स्कूल सभी वर्ग के बच्चों द्वारा भारत की गौरवशाली सभ्यता और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को अपने अपने हस्तकला के जरिया काफी आकर्षक तरीके से उनका परिचय कराया। वहीं रेलवे महिला समिति द्वारा आयोजित प्री दीपावली प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात सभी वर्ग से श्रेष्ठ कृतियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गौरतलब हैं कि रेल में पहली बार डीआरएम मैडम के कुशल मार्गदर्शन में सिल्वर बेल्स प्राइमरी स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा पूजा सिंह, सचिव डॉ. शैली रॉय, विद्यालय प्रभारी मोनालिशा कुमारी,सुधा कुमारी,शिल्पी मंडला, ज्योतिं यादव, प्राचार्या रीता चौधरी, शोभा गाइड सहित अन्य सदस्य एवं शिक्षक आदि उपस्थित थे।

Previous post मनिहारी विधानसभा से सचिन मूर्मूर होंगे सुभासपा के प्रत्याशी, बोले – दमखम के साथ लड़ेंगे चुनाव
Next post कटिहार में डॉ. इरफान अंसारी और शकील अहमद खान की संयुक्त प्रेस वार्ता में भाजपा और ओवैसी पर तीखे प्रहार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial