November 8, 2026

कटिहार में डॉ. इरफान अंसारी और शकील अहमद खान की संयुक्त प्रेस वार्ता में भाजपा और ओवैसी पर तीखे प्रहार

Read Time:2 Minute, 8 Second

महागठबंधन को बताया बिहार की असली ज़रूरत।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार में कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कांग्रेस विधायक एवं सीपीएल नेता शकील अहमद खान के साथ एक विशेष संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। यह प्रेस वार्ता आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस और महागठबंधन की ताकत, प्रतिबद्धता और स्पष्ट रणनीति को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुई। डॉ. अंसारी ने कटिहार की जनता को संबोधित करते हुए भाजपा,ओवैसी और एनडीए की नीतियों की कड़ी आलोचना की, और बिहार के लिए एक बेहतर, समावेशी और विकासपरक विकल्प के रूप में महागठबंधन को पेश किया।डॉ. अंसारी ने कहा कि बिहार को डबल इंजन की सरकार ने जितना नुकसान पहुंचाया है, उतना किसी और शासन ने नहीं।प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस विधायक एवं सीपीएल नेता शकील अहमद खान ने भी जनता को संबोधित किया और पार्टी की चुनावी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा:> “पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है। महागठबंधन एकजुट है और इस बार जनता बदलाव का मन बना चुकी है। हम जीतेंगे और बिहार को एक नई राह पर ले जाएंगे।”उन्होंने कहा कि कल (18 अक्टूबर) को महागठबंधन की ओर से उनका और भाकपा (माले) विधायक श्री महबूब आलम का नामांकन होगा, जिसमें डॉ. इरफान अंसारी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Previous post पू.सी.रेलवे महिला कल्याण संगठन ने प्री दीवाली प्रदर्शनी का किया आयोजन
Next post मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial