November 9, 2026

65 बलरामपुर से चार तथा 64 कदवा से सात प्रत्याशियों ने कराया नामांकन दाखिल।

Read Time:1 Minute, 47 Second

(बारसोई डेस्क)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया जारी है इसके तहत 6ठे दिन शनिवार को अनुमंडल कार्यालय बारसोई में बनाये गये नामांकन केंद्र में 64 कदवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से सात एवं 65 बलरामपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। ज्ञात हो कि 64 कदवा विधानसभा के उम्मीदवारों का नामांकन डीसीएलआर बारसोई प्रियंका कुमारी के द्वारा एवं 65 बलरामपुर विधानसभा के प्रत्याशियों का नामांकन एसडीएम आकांक्षा आनंद के द्वारा लिया जा रहा है। इस संबंध में कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार 64 कदवा विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस से शकील अहमद खान, जदयू से दुलाल चंद्र गोस्वामी एवं निर्दलीय डॉ एम आर हक, विद्यानंद मंडल, सादिक हुसैन, रेजाऊल हक, शहरयार आलम ने नामांकन दाखिल किया है। जबकि 65 बलरामपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाकपा माले प्रत्याशी कॉमरेड महबूब आलम, लोजपा उम्मीदवार संगीता देवी, जन सुराज के आसाब आलम तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तनवीर शमशी ने अपनी अपनी नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Previous post कुर्सेला में शराबबंदी उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार
Next post दीपावली तथा छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial