November 8, 2026

कुर्सेला में शराबबंदी उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 15 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड में शनिवार को पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर सख़्त कार्रवाई करते हुए 10 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराब पीकर उपद्रव करने की घटनाओं की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी के मद्देनज़र विशेष दीपावली छठ पर्व को लेकर अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में कटिहार न्यायालय भेज दिया।पुलिस की इस सख़्त कार्रवाई से स्थानीय शराब कारोबारियों और नशेड़ियों में हड़कंप मच गया है।

Previous post मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन
Next post 65 बलरामपुर से चार तथा 64 कदवा से सात प्रत्याशियों ने कराया नामांकन दाखिल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial