May 26, 2026

आशा सुमन ने जदयू से नाता तोड़कर स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में नाम जदी का पर्चा किया दाखिल

Read Time:2 Minute, 47 Second

कदवा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 45000 से अधिक धनुक समाज के मतदाता हैं: आशा सुमन

प्रवीण कुमार( कदवा /कटिहार)

कदवा विधानसभा क्षेत्र की चर्चित जदयू नेत्री आशा सुमन ने जदयू से नाता तोड़कर स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में नाम जदी का पर्चा दाखिल कर दिया है।आशा सुमन कदवा प्रखंड के प्रादेशिक जिला परिषद निर्वाचन संख्या- 17 से जिला पार्षद हैं। यह जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष तथा जिला अध्यक्ष पद को सुशोभित की है। तत्पश्चात प्रदेश जदयू महिला प्रकोष्ठ के महासचिव रही हैं। इन्होंने कदवा विधानसभा क्षेत्र से जदयू से टिकट के लिए अपना बायोडाटा संबंधित पार्टी के आला अधिकारी को देखकर अर्जी लगाई थी। लेकिन आलाधिकारी के द्वारा इन्हें आश्वासन भी दिया गया था। उसे हिसाब से इन्होंने क्षेत्र में तैयारी भी कर ली थी, लेकिन येन वक्त पर इन्हें टिकट नहीं दिया गया। जिसके कारण पार्टी से नाराज होकर आम लोगों की सहमति से इन्होंने पार्टी से नाता तोड़ दिया। आशा सुमन ने अपने समर्थन तथा सलाहकार समिति के सदस्यों से गहन विचार विमर्श किया। सभी ने एक स्वर से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने का निर्णय दिया। साथ ही आम लोगों का भी दबाव था कि आप चुनाव लड़िये। मतदाताओं के दबाव पर इन्होंने अपना कदवा विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में नाम जदी का पर्चा दो सेट में दाखिल कर दिया। जिला पार्षद आशा सुमन ने बताया कि दो सेट में नामांकन निर्वाचित पदाधिकारी के समक्ष विधिवत रूप से दाखिल कर दिया है। राधा प्रसाद साह,प्रकाश कुमार दास, योगेंद्र मंडल, सुधीर मंडल, अजय कुमार देव, जगदीश अली, सुनीता देवी, अंशु सुमन, भोला कुमार मंडल, विशेश्वर प्रसाद मंडल, राहुल कुमार,श्री लाल मंडल, हसीबुर रहमान, परवेज आलम, नसीम, फुलेश्वर मंडल शामिल है।

Previous post मनिहारी विधानसभा से जनसुराज के बबलु सोरेन ने भरा नामांकन, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
Next post आवारा कुत्ते का आतंक, चार लोग घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial