May 26, 2026

आवारा कुत्ते का आतंक, चार लोग घायल

Read Time:1 Minute, 22 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला नगर पंचायत क्षेत्र के कुर्सेला बस्ती में सोमवार की रात्रि एक आवारा कुत्ते ने चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों की पहचान मंजू देवी (35 वर्ष) पति दिलीप कुमार मंडल, मनोज मंडल (35 वर्ष) पिता हूको मंडल, अर्चना कुमारी (9 वर्ष) पिता विपिन मंडल तथा अब्दुल कुमार (19 वर्ष) पिता चीचो मंडल के रूप में की गई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्ता देर शाम से बस्ती में इधर-उधर भटक रहा था और अचानक लोगों पर हमला करने लगा। घटना के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को बचाया और पागल कुत्ते को भगाया। सभी घायलों को तत्काल कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया।इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मांग किया है कि आवारा कुत्तों को जल्दी पकड़ा जाए।।

Previous post आशा सुमन ने जदयू से नाता तोड़कर स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में नाम जदी का पर्चा किया दाखिल
Next post अनियंत्रित ट्रक मंदिर के बाउंड्री तोर घुसा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial