November 8, 2026

कालीगंज में इमरान प्रतापगढ़ी का तीखा हमला बोले, “चाय बेचने वाला आज भारत बेच रहा है।

Read Time:1 Minute, 51 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के कालीगंज मैदान में रविवार को आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेता और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। भारी भीड़ की मौजूदगी में उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “चाय बेचने वाला आज भारत बेच रहा है।” इमरान ने जनता से अपील की कि किसी बहकावे में आए बिना कांग्रेस प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह को वोट दें, क्योंकि यही क्षेत्र के विकास का रास्ता खोल सकता है।उन्होंने कहा कि मनोहर प्रसाद सिंह की जीत पर कांग्रेस सरकार उन्हें बड़ा और सम्मानजनक मंत्री पद देगी। इमरान ने वादा किया कि मनिहारी के विकास में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। बीजेपी को जुमलों की सरकार बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार महंगाई, बेरोज़गारी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर बात करने से बचती है, जबकि धर्म और राजनीति के नाम पर जनता को बांटने का काम करती है।सभा के दौरान इमरान प्रतापगढ़ी ने अपनी शेरो-शायरी से भी लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में सच्चाई और इंसानियत बचाने की जिम्मेदारी अब जनता के कंधों पर है। उनके हर बयान पर मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा।

Previous post कुर्सेला पुलिस ने अपहरण कांड के दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
Next post बरारी विधानसभा में 80.38 प्रतिशत मतदान, महिला एवं नए वोटर लिखेंगे तकदीर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial