November 8, 2026

कुर्सेला पुलिस ने अपहरण कांड के दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 1 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बालक के अपहरण मामले (कांड संख्या 253/25) में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कुमार उर्फ रक्कू पिता अतुल मंडल, साकिन समेली वार्ड संख्या-19 थाना कुर्सेला जिला कटिहार एवं मृत्युंजय कुमार पिता मनोज यादव, साकिन धपड़ी यादव टोला वार्ड संख्या-03 थाना हवेली खड़गपुर जिला मुंगेर के रूप में की गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी बालक के अपहरण की साजिश और उसे छिपाने में सक्रिय रूप से शामिल थे। इनकी गिरफ्तारी से अपहरण कांड की परतें अब लगभग खुल चुकी हैं। इससे पूर्व इस मामले में पुलिस ने दो अन्य अभियुक्तों — अशोक मालाकार पिता ब्रह्देव मंडल एवं लुखरी देवी पत्नी अशोक मालाकार, दोनों निवासी समेली थाना कुर्सेला — को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।ज्ञात हो कि 4 नवंबर को समेली वार्ड संख्या-19 से एक चार वर्षीय बालक के लापता होने की सूचना पर कुर्सेला थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 72 घंटे के भीतर बच्चे को भागलपुर जिले के ततारपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया था।

Previous post कुर्सेला पुलिस ने 72 घंटे में खोला 4 वर्षीय कृष्ण कुमार अपहरण का राज, बच्चा सकुशल बरामद
Next post कालीगंज में इमरान प्रतापगढ़ी का तीखा हमला बोले, “चाय बेचने वाला आज भारत बेच रहा है।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial