June 27, 2026

कोयला से लादी पिकअप वैन पलटा

Read Time:1 Minute, 32 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर रामपुर ग्वालटोली के समीप तड़के सुबह एक सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे कोयला लदी पिकअप 407 खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक गाड़ी को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से वह गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़ी पिकअप से जा भिड़ी, जिससे पिकअप वाहन सड़क किनारे बने गड्ढे में कोयले सहित पलट गई।बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल वाहनों में से एक पर कोयला तथा दूसरे वाहन पर मिर्च लोड था। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्षणभर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। केवल एक चालक को हल्की चोट आई है, जिसका उपचार स्थानीय स्तर पर कराया गया।इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस ने वाहनों को साइड में कराकर आवागमन को सामान्य कराया।

Previous post कुर्सेला शिव मंदिर के पास टैंकर की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत पुलिस जांच में जुटी
Next post नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया, बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का दम।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial