कुर्सेला शिव मंदिर के पास टैंकर की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत पुलिस जांच में जुटी
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सड़क पर खड़ी थी तभी अचानक तेज रफ्तार टैंकर के चपेट में आने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए और सूचना पुलिस को दी।घटना की जानकारी मिलते ही कुर्सेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने टैंकर लेकर थाना आई।हालांकि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और पहचान से जुड़ी जानकारी के लिए जांच कर रही है ताकि मृतका के परिजनों का पता लगाया जा सके।घटनास्थल पर पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की तकनीकी जांच भी की जा रही है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
