June 27, 2026

भूमि विवाद में 52 वर्षीय किसान की हत्या, आरोपी श्याम मंडल गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 30 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद थाना क्षेत्र के किशनपुर ग्राम पंचायत स्थित लाल बथानी बाहियार में गुरुवार सुबह भूमि विवाद के कारण 52 वर्षीय किसान मनोज कुमार झा की हत्या कर दी गई। मृतक सुबह लगभग छह बजे खेत में घास लेने गए थे, तभी गांव के सुरेश मंडल के भांजे श्याम कुमार मंडल ने उन्हें अपने मामा के घर बुलाया और जमीन विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर श्याम ने आंगन में ही लोहे के रांब्बे से मनोज के सिर पर दो बार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उन्हें तत्काल अमदाबाद PHC ले गए, जहां से हालत नाजुक देखते हुए कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और आरोपी श्याम मंडल को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

Previous post पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएसपी रंजन कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी को किया सम्मानित।
Next post सेमापुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल, पैर कटने से मचा हड़कंप।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial