June 27, 2026

पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएसपी रंजन कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी को किया सम्मानित।

Read Time:2 Minute, 36 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

एसपी शिखर चौधरी ने विधानसभा चुनाव-2025 में बेहतरीन योगदान के लिए सौंपा प्रशस्ति-पत्र।। दार्जिलिंग एक्सप्रेस।।कटिहार। जिले में बेहतरीन प्रशासनिक समन्वय और उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी (भा.पु.से.) ने सदर-02 के डीएसपी रंजन कुमार सिंह सहित कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार तथा अन्य थाना अध्यक्ष पदाधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान प्रदर्शित सतर्कता, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रदान किया गया।प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख है कि चुनावी अवधि के दौरान जिले में दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्यौहारों से लेकर कई VVIP/VIP कार्यक्रम भी आयोजित हुए। ऐसे संवेदनशील माहौल में शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण बनाए रखना पुलिस विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन डीएसपी रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त को मजबूत किया, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाई और हर संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए प्रभावी तैयारी की।पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कटिहार जिले में विधानसभा चुनाव-2025 निष्पक्ष, भयमुक्त और पूरी तरह व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ। महत्वपूर्ण बात यह रही कि चुनावी ड्यूटी के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था से जुड़ी कोई गंभीर घटना नहीं हुई, जो सराहनीय है।एसपी शिखर चौधरी से प्रशस्ति-पत्र मिलने के बाद पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है और इसे जिले में प्रभावी कानून-व्यवस्था प्रबंधन तथा उच्च स्तरीय समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

Previous post कुर्सेला में बड़ी बरामदगी: सोना-चांदी व नकदी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, एक पर कई आपराधिक मामले दर्ज
Next post भूमि विवाद में 52 वर्षीय किसान की हत्या, आरोपी श्याम मंडल गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial