November 8, 2026

मछुवारों से लूटपाट के प्रयास में युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा व मोबाइल बरामद

Read Time:1 Minute, 27 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के बघार गेट पर शुक्रवार को मछुवारों के साथ मारपीट और कट्टा दिखाकर पैसे छीने के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिंदेश्वरी कुमार यादव उर्फ विकास यादव उर्फ विनय यादव (27 वर्ष), पिता सुधीर यादव, निवासी मिर्जापुर वार्ड 15, मनिहारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और एक स्मार्टफोन भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 293/25, दिनांक 21.11.25 के तहत धारा 309(6) BNS और 25(1B)(a) आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी अभियान में PSI सत्यम कुमार सिंह, PSI अमित कुमार राय सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Previous post जिला पदाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पदाधिकारीयों को सम्मानित किया
Next post जनता दरबार में भूमि विवाद के समस्या सुनी गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial