June 26, 2026

जिला पदाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पदाधिकारीयों को सम्मानित किया

Read Time:2 Minute, 8 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी मनेष कुमार मीणा ने जिले के पदाधिकारीयों को सम्मानित किया वहीं कुर्सेला की सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम को उनके उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन के लिए सम्मानित किया।जानकारी अनुसार, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुश्री अनुपम ने अपने कार्यों को पूरी निष्ठा, समर्पण और लगन के साथ अंजाम दिया। मतदान से पूर्व तैयारियों, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, बूथ प्रबंधन एवं कर्मियों के समन्वय जैसे अहम कार्यों में उनके निर्देशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने में उनके कुशल प्रबंधन की सराहना की।सम्मान समारोह में जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को मजबूत बनाते हैं, और ऐसे अधिकारी प्रशासन की साख और जनविश्वास को बढ़ाते हैं।सम्मान प्राप्त करने पर सुश्री अनुपम ने इसे टीमवर्क का परिणाम बताते हुए जिला प्रशासन और सहयोगी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रशासन द्वारा दिया गया यह सम्मान अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है।

Previous post घोड़ों के आतंक से किसान परेशान, कई खेतों में फसलों का भारी नुकसान
Next post मछुवारों से लूटपाट के प्रयास में युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा व मोबाइल बरामद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial