November 8, 2026

जनता दरबार में भूमि विवाद के समस्या सुनी गई

Read Time:1 Minute, 48 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम एवं महिला पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए लोगों की समस्याओं को सुना गया।जनता दरबार में पूर्व से लंबित कुल तीन मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। वही तीनों मामले में सहमति दोनों पक्षों में नहीं बन पाई। वहीं तीन नए मामले आए। कुल छः मामलों में नोटिस जारी कर दिया गया है, जिनकी अगली सुनवाई आगामी शनिवार को निर्धारित की गई है।अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने स्पष्ट किया कि नोटिस प्राप्त होने के बाद संबंधित पक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है। यदि कोई पक्ष लगातार तीन बार नोटिस प्राप्त करने के बाद भी उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आपसी विवादों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सुलझाना है ताकि न्यायिक प्रक्रिया पर बोझ न बढ़े और ग्रामीणों को त्वरित न्याय मिल सके।

Previous post मछुवारों से लूटपाट के प्रयास में युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा व मोबाइल बरामद
Next post बस व जुगाड़ गाड़ी के बीच हुई टक्कर बाल बाल बचे जुगाड़ गाड़ी चालक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial